दक्षिणी यमन के अलवज़ी क्षेत्र की जनता ने प्रदर्शन करके अपने देश से हमलावर सऊदी और इमाराती सैनिकों के निष्कासन की मांग की है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के पैतृक नगर अलवज़ी क्षेत्र की जनता ने इन प्रदर्शनों के दौरान यमन से सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों के बाहर निकलने की मांग करते हुए युद्ध का क्रम बंद करने और यमन पर यमनियों की सत्ता पर बल दिया।
इन प्रदर्शनों में शामिल लोगों ने जिसकी काल दक्षिणी यमन की राष्ट्रीय मुक्ति काउंसिल ने दी थी, एक बयान जारी करके घोषणा की कि पिछले पांच वर्षों से यमन के दक्षिणी प्रांतों की जनता के बलिदान और त्याग के बावजूद इस देश पर एक बार फिर सऊदी अरब ने क़ब्ज़ा कर लिया है।